Today's market

This portal gives you information about, biography, current events, Science knowledge, schemes, historical places, jobs and new government schems. Share its information on facebook, Twitter, Instagram and what's up group, to be update about latest news

Today sensex and NIFTY 50





03:20PM 


बाजार में लगातार तीसरे दिन रही रौनक रही। Sensex आज 280 अंक चढ़ा। वहीं, Nifty 14800 के ऊपर बंद हुआ है। सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 50,051 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 78 अंक चढ़कर 14,815 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 581 अंक चढ़कर 34,184 पर बंद हुआ है। मिडकैप 205 अंक चढ़कर 23,808 पर बंद हुआ है। 

03:28PM 


सरकार ने बताया है कि उसको PSUs से इस साल 30,369 करोड़ का डिविडेंड मिला है। वहीं कोल इंडिया ने कहा है कि मार्च 2024 तक सोलार पावर में 6000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना है। 

03:22PM 


HG INFRA को NHAI से 637 करोड़ का ऑर्डर मिला है। तेलंगाना एक रोड प्रोजेक्ट के लिए ये ऑर्डर मिला है। 

03:20PM 


IDBI Bank की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2022 के लिए बॉरोइंग लिमिट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में बॉरोइंग लिमिट 8000 करोड़ करने पर विचार किया जाएगा। 

03:00PM 


केन्द्रीय मंत्री PRAKASH JAVADEKAR ने कहा है कि 45 साल के ज्यादा उम्र के सभी को कोरोना का टीका लगेगा। कोरोना के अब तक 4.85 करोड़ टीके लगे हैं। 1 अप्रैल से 45 साल से उपर के सभी को टीका लगेगा। देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 

02:40PM 


बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी है। 

02:25PM 


बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक दिख रही है। NIFTY 14800 के पार दिख रहा है। RIL, HDFC BANK, ICIC BANK और TCS सहारा दे रहे हैं। BANK NIFTY आज OUTPERFORM कर रहा और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीद है। Loan ban मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों को राहत दी है। NPA रिपोर्टिग पर लगी रोक हटा ली गई है। कोर्ट ने कंज्यूमर्स को भी राहत देते हुए कहा है कि 2 करोड़ के ऊपर के लोन पर भी ब्याज पर ब्याज माफी का फायदा मिलेगा। निजीकरण पर अहम बैठक से पहले छोटे सरकारी बैंकों में जोरदार तेजी है। IOB, CENTRAL BANK, BANK OF MAHRASHTRA और BANK OF INDIA में अपर सर्किट लगा है। 

02:05PM 


Force MINISTER का एक अहम बयान आया है जिसमें कहा गया है कि REC, PFC ने 1.35 लाख करोड़ के लोन मंजूर किए हैं। राज्यों, DISCOMS के लिए ये 1.35 लाख करोड़ रुपए का लोन मंजूर किया गया है। REC, PFC ने अब तक 46,321 करोड़ के लोन जारी किए हैं। DISCOMS पर कुल 40,636 करोड़ रुपए का बकाया है। 

01:45PM 


ASIAN GRANITO ने कहा है कि 1-2 साल में 100 करोड़ रुपए कर्ज घटाने की योजना है। वारंट कनवर्जन से 40-45 करोड़ रुपए कर्ज कम होगा। 1-2 साल में Internal Accruals से 50-60 करोड़ कर्ज घटेगा। 

01:25PM 


लोन मोरेटोरियम में NPA पर अहम फैसला आया है। लोन मोरेटोरियम मामले पर सुनवाई करते हुए SC ने NPA पर लगी रोक हटाने की मंजूरी दे दी है। SC ने नए NPA घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यानी SC ने नए NPA रिपोर्ट करने को मंजूरी दे गई है। 

01:05PM 


AIRTEL:Airtel Africa ने टावर कारोबार बेचने के लिए Helios Towers के साथ करार किया है। टेलीकॉम टावर बेचने के लिए 10.8 करोड़ डॉलर का करार किया है। टावर कारोबार डील Q4 तक पूरी होने की उम्मीद है। 

12:45PM 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने Fin Min को चिट्ठी लिखते हुए नैचुरल गैस को GST में लाने की मांग की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि गैस कारोबार और मार्केट का क्षमता विस्तार जरूरी है। फ्री गैस मार्केटिंग के लिए इसका GST में आना जरूरी है। 

12:40PM 

CNBC-TV18 EXCLUSIVE: इंश्योरेंस कंपनीज में बैंकों का हिस्सा तय होगा। इसके लिए RBI और IRDAI के बीच चर्चा हुई है। हिस्सेदारी में बैंकों की अधिकतम सीमा तय होगी। IRDAI बैंकों को 30 फीसदी हिस्सा देने के पक्ष में है। इंश्योरेंस कंपनी में बैंक 30 फीसदी हिस्सा ले सकेंगे। बैंकों को हिस्सा घटाने के लिए 2 साल का वक्त मिलेगा। IRDAI ने 2 साल का वक्त देने का सुझाव दिया है। अंतिम फैसले के लिए RBI और IRDAI की बैठक जल्द होगी। बैंक Case-to-Case आधार पर हिस्सा घटा सकेंगे। 

12:33PM 

Goodbye MOTORS:जैगुआर ने I-PACE लॉन्च की है। ये जैगुआर की पहली इलेक्ट्रिक कार है। I-PACE परफॉर्मेंस EV SUV की कीमत 1.06 करोड़ रुपए है। 

12:30PM 

कच्चे तेल में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। यूरोप में कोरोना के बढ़ते मामलों से डिमांड रिकवरी को लेकर चिंता है। इसके अलावा नाइजीरिया ने अप्रैल के लिए कीमतों में कटौती की है जिससे सप्लाई बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। 

12:28PM 

बेस मेटल्स में आज चौतरफा कमजोरी देखने को मिल रही है। यूरोप में कोरोना की थर्ड वेव से चिंता बनी है। इंवेंट्री बढ़ने से कॉपर में कमजोरी आई है। फंड्स ने कॉपर में तेजी की पोजीशन कम की है। डॉलर में रिकवरी से मेटल्स पर दबाव है। जिंक ट्रीटमेंट चार्ज 2 ढाई साल के निचले स्तर पर है। 

12:20PM 

सोने-चांदी की कीमतों पर आज भी दबाव देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना 45000 के नीचे कारोबार कर रहा है। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव है। लेकिन यूरोप में कोरोना के बढ़ते मामलों से कीमतों को सपोर्ट है। हालांकि, सोने में आई हाल की गिरावट में ज्वेल

Creater

Kirti sharma

Comments